BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

मंत्री पुत्र की शिकायत पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित : 17 समर्थकों पर दर्ज हुआ FIR....देवेन्द्र यादव ने कहा ~ जेल जाने से नही डरते....!

Deekay Thakur

Mon, May 11, 2026

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)। बेमेतरा के ग्राम झिरिया में पिछले दिनों हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के पुतले की शव यात्रा निकाले जाने के मामले में अब भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बेमेतरा जिले के चंदनु थाने में मंत्री दयाल दास बघेल के बेटे ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में मंत्री दयाल दास के बेटे ने कहा है कि, उनके पिता जीवित है और कांग्रेसियों ने उनकी शव यात्रा निकालकर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया है। हिंदू धर्म में शव यात्रा निकालने का अधिकार केवल बेटे को होता है। विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेसियों ने मिलकर मंच से उनके पिता की मौत की घोषणा की और 2 मिनट का मौन भी रखा। इससे उनकी छवि भी धूमिल हुई।

@@ जेल जाने से नहीं डरते- गौवंश के लिए लड़ते रहेंगे: - देवेंद्र यादव @@

इधर अपने ऊपर अपराध दर्ज होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, वे जेल जाने से नहीं डरते और यदुवंशी होने के नाते गौवंश के लिए वह हमेशा लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट के लिए गौ माता का उपयोग करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद गोवंशों की सुरक्षा करना भूल जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण झरिया में लगातार गांव वंशों मौत हो रही थी और इसे लेकर लगातार कांग्रेसी प्रशासन के पास अपनी बात भी रख रहे थे, लेकिन शासन प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंगी इसके बाद उन्होंने यह बड़ा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें