BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: दूसरे चरण का मतदान आज महासमुंद लोस के मतदाता चुनेंगे अपने सांसद...

Admin

Thu, Apr 25, 2024
गरियाबंद (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के तहत् तीन लोकसभा सीटों क्रमशः राजनंदगांव, महासमुंद व कांकेर के 41 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता करेंगे इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 26 लाख 5 हजार 350 है जबकि महिला  मतदाताओं की संख्या 26 लाख 79 हजार हैं  जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 60 के लगभग है तीनों ही सीटों पर बनाए गए मतदान केंद्रो की संख्या 6567 है।यहां बताना लाजिमी हैं कि 2019 के आम चुनाव में तीनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा था, 18 लाख 68 हजार 021 मतदाता वाले हाईप्रोफाइल सीट राजनंदगांव में इस दफे वहां के मौजूदा सांसद संतोष पांडे और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मध्य कांटे का मुकाबला है यहां कुल 15 प्रत्याशियों में दो महिला प्रत्याशी भी है, 17 लाख 65 हजार 470 मतदाताओं वाले एक अन्य हाईप्रोफाइल सीट महासमुंद में 17 प्रत्याशियों में एकमात्र महिला प्रत्याशी पूर्व संसदीय सचिव रूप कुमारी चौधरी के साथ पूर्व ग्रहमंत्री ताम्रध्वज  साहू कड़ी टक्कर में उलझे नजर आ रहे है। तो वहीं नक्सल प्रभावित कांकेर संसदीय सीट पर अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर के मध्य करीबी मुकाबले का पेंच फंसा हुआ है गौरतलब हैं कि ठाकुर 2019 के चुनाव में महज 7000 मतों से पराजित हुए थे यहां नाग और ठाकुर के अतिरिक्त सात अन्य दावेदार मैदान में डटे हुए हैं।राजनांदगांव व महासमुंद सामान्य सीट हैं तो कांकेर अनूसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। प्रदेश की सभी ग्यारह सीटों का सटीक चुनावी विष्लेषण पढ़िए 07 मई के पश्चात...।

विज्ञापन

जरूरी खबरें