: बागी कांग्रेस नेताओं के घर वापसी के मिलने लगे संकेत....
रायपुर (छत्तीसगढ़) ।पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक के पार्टी से बागी हुए कांग्रेसियों एवं निष्कासित नेताओं के घर के घर वापसी को लेकर संकेत मिलने लगे हैं इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हम अपने सीनियर नेताओं और प्रदेश प्रदेश प्रभारी से चर्चा करके इस संबंध में आवश्यक आगे का फैसला लेंगे। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कुल 35 पार्टी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासन की कार्यवाही की थी। वही 15 ऐसे नेता भी थे जिन्हें पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया था इसके साथ ही दो नेताओं को पार्टी से निलंबित भी कर दिया था। इनमें से अब तक पार्टी पूर्व विधायक विनय जायसवाल रामशरण यादव और प्रेमचंद जायसी को लोकसभा चुनाव से पहले ही वापस ले चुकी है ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस के कई बागी नेताओं के घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो सकता हैं ऐसे नेताओं में पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह,अनुप नाग, किस्मत लाल नंद ,गोरेलाल बर्मन,मीणा साहू, सागर सिंह बैस ,पार्षद अजीत कुकरेजा, आनंद कुकरेजा, हलधर साहू जैसे प्रमुख नाम शुमार है। बहरहाल यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि पार्टी के भीतर खाने में कितने नामों पर ' घर- वापसी ' के लिए बड़े नेताओं के मध्य आम सहमति की स्थिति बनती है।
विज्ञापन