स्मार्ट मीटर के विरोध में श्यामनगर पहुँचे कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता : भरवाए फार्म । ग्रामीणों ने कहा यह स्मार्ट नही झटका मीटर है...
स्मार्ट मीटर को लेकर आपके मन में क्या सवाल हैं? @ बिजली बिल को लेकर आपको क्या परेशानी है? @ हम पहुंच रहे हैं आपके घर तक, आपकी बात सुनने के लिए। @ क्योंकि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे महत्वपूर्ण है। @ घर-घर जाएंगे, जनता से संवाद करेंगे और जनता की बात मजबूती से रखेंगे।

राजिम (गरियाबंद) / देवेन्द्र साहू। पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल एवं गरियाबंद जिला प्रभारी विनोद सेवनलाल चंद्राकर एवं गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के सतत मार्गदर्शन व निगरानी में लगातार स्मार्ट मीटर को लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आज श्याम नगर मंडल में यह अभियान चलाया गया जिसमें प्रमुख से फिंगेश्वर ब्लॉक मॉनिटरिंग प्रभारी डीके ठाकुर के आदेश अनुसार मंडल प्रभारी श्डॉक्टर रमेश साहू सह प्रभारी देवेन्द्र साहू सह प्रभारी हिमेश्वरी साहू मंडल अध्यक्ष होरी लाल वर्मा बेलटुकरी सेक्टर अध्यक्ष वीरेंद्र साहू बूथ अध्यक्ष डोमन लाल तारक बूथ अध्यक्ष गिरधारी साहू बूथ अध्यक्ष देवलाल साहू बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र साहू पंचायत अध्यक्ष हेमंत( बबलू )साहू दीनदयाल यादव प्रेमशंकर दुलन अध्यक्ष चमन पंकज इच्छाराम हिरवानी पुरानी देवांगन धुराव राम साहू बूथ धर्मवीर वर्मा बूथ अध्यक्ष धूमा मोहनीश वर्मा जी मीडिया प्रभारी चंद्रिका साहू बूथ अध्यक्ष श्यामनगर रमेश साहू सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन