BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

फिंगेश्वर गरियाबंद)। देवेन्द्र साहू / गौठान में ही क्यों ? : आबकारी मंत्री जी को अपने बंगले और भाजपा कार्यालय में भी शराब दुकान खुलवा देनी चाहिए - टिकेश साहू..…

Deekay Thakur

Fri, Apr 17, 2026

फिंगेश्वर (गरियाबंद)। देवेन्द्र साहू / राजनांदगांव जिले के घुमका गौठान में शराब दुकान खोलने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि सरकार को शराब दुकान खोलने जगह कम पड़ रही है तो उन्हें आबकारी मंत्री के सरकारी बंगला और भाजपा कार्यालयों में दुकान खोलना चाहिये, कम से कम गोठनों को छोड़ देते। गौठान में शराब दुकान खोलना क्या यही भाजपा की गौ सेवा है? गौठान जहाँ कांग्रेस सरकार में पशुधन संरक्षण नस्ल सुधार दुग्ध उत्पादन का केंद्र था। भाजपा उन गौठानो के खिलाफ हमेशा रही है, विपक्ष में रहते गौठानो के खिलाफ दुष्प्रचार किया और सत्ता मिलते ही गोठनों में तालाबंदी कर पशुधन को खदेड़ा दिया। अब गोठनों में शराब दुकान खोलकर अपनी मदिरा प्रेम को प्रदर्शित कर रही है, यही भाजपा का असली चरित्र है। भाजपा सरकार की शराब की कमाई की भूख ने गौ धन को भी सड़को में भटकने भूखे मरने दुर्घटना का शिकार होने मजबूर कर दिया है।

जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि भाजपा चुनावी गौ सेवक है वोट के लिए गौ माता की जयकारा लगाती है और सत्ता मिलने पर बीफ कम्पनियों से करोड़ो रुपया चंदा लेती है। ढाई साल की सरकार में प्रदेश में गौ तस्करी बढ़ी है दुर्घटनाओं में हजारों पशुधन की मौत हुई है। अब गोठनों में शराब दुकान खोल दिया गया। गोठान जहां पहले दूध मिलता था अब वहां शराब परोसी जा रही है। शराबबंदी की मांग करने वाली भाजपा अब जगह-जगह शराब दुकान खोल रही है, ज्यादा से ज्यादा शराब बेचने की नीति बना रही है, सिर्फ काली कमाई के लिए। भाजपा का मकसद प्रदेश को नशागढ़ बनाना है, ये बेहद चिंताजनक है। गोठान में खोले गये शराब दुकान तत्काल बंद किया जाये। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही हो। आबकारी मंत्री इस अपराध के लिये माफी मांगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें