BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

स्मार्ट मीटर के खिलाफ गांव-गांव में भारी जनाक्रोश : कांग्रेस के घर-घर स संपर्क अभियान को मिल रहा है अप्रत्याशित जन समर्थन ~~अशोक निर्मलकर

Deekay Thakur

Fri, Sep 11, 2026

स्मार्ट मीटर के खिलाफ गांव-गांव फूटा जनआक्रोश,कांग्रेस के घर-घर अभियान को मिल रहा भारी समर्थन-अशोक निर्मलकर

फिंगेश्वर (गरियाबंद) / देवेन्द्र साहू । स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न ग्रामों में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अभियान के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं और बढ़े हुए बिजली बिल की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जा रही है। जनसंपर्क के दौरान जिस तरह से ग्रामीणों का आक्रोश सामने आ रहा है, उससे साफ है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़ते बिजली बिल को लेकर आम जनता में भारी नाराजगी है। कई उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए अभियान को खुलकर समर्थन दिया। कोपरा मंडल प्रभारी अशोक निर्मलकर ने कहा कि सरकार जनता की जेब पर बोझ डालकर विकास का दावा नहीं कर सकती। बिजली गरीब, किसान और आम परिवार की बुनियादी जरूरत है, इसे महंगा करना जनहित के साथ खिलवाड़ है। स्मार्ट मीटर को लेकर जनता की शिकायतों और आशंकाओं का सरकार को जवाब देना चाहिए।कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब जनता स्मार्ट मीटर का विरोध कर रही है, बिजली बिल को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं, तो सरकार जनभावनाओं को नजरअंदाज क्यों कर रही है? आखिर सरकार को जनता की परेशानी दिखाई क्यों नहीं दे रही है? ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर ने स्पष्ट किया है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष की नहीं, बल्कि हर बिजली उपभोक्ता के अधिकार और राहत की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की आवाज को संगठित करेंगे और स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल की समस्या को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे।

जनता की आवाज साफ है—

“स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ।

बिजली बिल की मनमानी बंद करो, जनता को राहत दो।”

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जनता की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उसे सुनना होगा, वरना यह जनआक्रोश आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। इस अवसर पर कोपरा मंडल अध्यक्ष रामू राम तारक,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओंकार ठाकुर, अवध सिंहा, पूर्व जनपद सदस्य आंनद वर्मा ईश्वरी साहू, खेमराज सिंन्हा,सूरज दाऊ सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें