BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) :- प्रदेश के निकाय चुनावों में उतरेगी मैदान में....?

Admin

Sat, May 11, 2024
**छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) :- प्रदेश के निकाय चुनावों में उतरेगी मैदान में....?** छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रदेश के आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव लड़ने के संकेत दिये हैं। उन्होंने मरवाही में एक चैनल को दिये गये साक्षात्कार में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय दलों के मध्य मतो के ध्रुवीकरण हो जाने के कारण हमारी पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन नही कर पायी, वही चूंकि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दो पर आधारित होते है इसलिए जनता कांग्रेस 2019 की तरह मौजूदा चुनाव में तटस्थ रही। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय चुनाव स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दो -जन समस्याओं के आधार पर लड़े जाते हैं इस लिहाज से क्षेत्रीय पार्टी होने के नाते जनता कांग्रेस चुनावों में अपने प्रत्याशी उतार पूरी ताकत से लड़ेगी । देश-प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव के संभावी परिणामों पर उन्होंने कहा कि अभी यह कह पाना मुश्किल हैं कि इस भीषण गर्मी में अनुमानों के प्रतिकुल स्वफूर्त मतदान सरकार के पक्ष में हुआ है या विरोध में,जनता ने किन मुद्दो के आधार पर वोट किया हैं और कौन से फैक्टर चुनाव मे़ हावी रहे है यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल पायेगा ।

बहरहाल प्रदेश में जद्दोजहद के दौर से गुजर रही जनता कांग्रेस (जे) **मिशन- निकाय चुनाव** में कितना कामयाब होती हैं यह तो आने वाला समय ही बतायेगा...।

विज्ञापन

जरूरी खबरें