BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल वृद्धि के विरोध में जनता के आक्रोश : और कांग्रेस की मैदानी सक्रियता से भाजपा विधायक को झटका क्यों...?

Deekay Thakur

Tue, Sep 8, 2026

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता की आवाज से क्यों घबरा रहे हैं भाजपा विधायक? — रूपेश साहू

फिंगेश्वर (गरियाबंद) / देवेन्द्र साहू । स्मार्ट मीटर हटाओ और पुराना मीटर लगाओ की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर द्वारा चलाए जा रहे घर-घर जनसंपर्क अभियान को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा विधायक की बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। जनता के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखकर विधायक जी अब अपने ही कार्यकर्ताओं को नसीहत देने में लगे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक जी को जनता की समस्याओं की चिंता करने के बजाय कांग्रेस के घर-घर पहुंचने की चिंता सताने लगी है। अगर स्मार्ट मीटर से जनता खुश है और बिजली बिलों को लेकर कोई परेशानी नहीं है, तो फिर कांग्रेस के अभियान से इतनी झल्लाहट क्यों? उन्होंने कहा कि जनता के सवालों का जवाब कार्यकर्ताओं को नसीहत देकर नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर देना चाहिए। विधायक जी को चाहिए कि वे अपने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के अभियान पर नजर रखने की बजाय बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और आम उपभोक्ताओं की परेशानियों का समाधान कराने की दिशा में काम करने की नसीहत दें। ब्लॉक कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के घर तक पहुंचकर उनकी बात सुन रहे हैं,उनकी समस्याओं को दर्ज कर रहे हैं और स्मार्ट मीटर के खिलाफ उनकी आवाज को मजबूती दे रहे हैं। यही जनसंपर्क अगर सत्ता पक्ष को खटक रहा है,तो यह कांग्रेस की नहीं बल्कि जनता की आवाज की ताकत है। रूपेश साहू ने कहा— “विधायक जी,कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नसीहत देने से पहले अपनी सरकार और विभाग से पूछिए कि जनता बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर को लेकर सवाल क्यों उठा रही है? लोकतंत्र में सवालों से घबराने की नहीं, सवालों का जवाब देने की जरूरत होती है।”

स्मार्ट मीटर के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। जनता की आवाज दबेगी नहीं,और बुलंद होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें