BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: रेत घाट में रात 1बजे एसडीएम की छापामार कार्यवाही, जप्त किये गये 8 हाईवा, 2 ट्रक 1 जेसीबी...

Admin

Thu, May 16, 2024

धमतरी (छत्तीसगढ़)। जिले के रेत घाटों पर एनजीटी के नियमों व गाईडलाइन का खुलेआम उलंघन कर दिन-रात जेसीबी और चैन माऊंटेन से रेत खनन का कार्य धल्लड़े से किया जा रहा है ।धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के दिशानिर्देश पर मंगलवार रात 1:00 बजे धमतरी एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल और खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह ने खदान में छापामार कार्यवाही की अधिकारियों को देखते ही अनेक ड्राइवर हाईवा और ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गए इधर अधिकारियों ने दूसरे ड्राइवरों की व्यवस्था कर 8 गाड़ियों को आफिस तक लाने में सफल हुए यहां रात में जेसीबी से खुदाई चल रही थी यही हाल जिले के अन्य स्वीकृत और अवैध खदानों की भी है चैन माउंटेन और जेसीबी से खदानों में लिमिट से अधिक गहराई तक खुदाई की जा रही है फिलहाल दोनर घाट में अधिकारियों ने रेत परिवहन में लगे हुए 8 हाईवा 2 ट्रक और एक जेसीबी मशीन को जप्त कर खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम 215 के नियम-71 और खान एवं खनिज (विकास और विनिमय) अधनियम 1957 की धारा 21 के तहत कार्यवाही की है। सारे नियम ताक पर... रेत का जेसीबी व चैन माऊंटेन से खनन पूर्णतः प्रतिबंधित तो है ही साथ ही नेशनल हाईवे से 100,स्टेट हाईवे से 50 मीटर दूर पर ही खनन कार्य किया जा सकता है। मशीनों से 25-30 फीट की गहराई तक खुदाई कर नदियों के स्वरूप को विकृत कर दिया जा रहा हैं कही-कही मिट्टी मुरम की तह तक खुदाई हो रही हैं।गाईडलाइन का कहीं पालन नहीं हो रहा हैं। **अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं।योगेंद्र सिंह खनिज अधिकारी धमतरी** इधर कलेक्टर के दिशानिर्देश पर अवैध रेत खनन -परिवहन भंडारण के तहत् एक अन्य मामले में गौण खनिज प्रभारी ज्योति सिंह द्वारा बिना पीट पास के रेत परिवहन में लगे तीन हाईवा CG- 07 AT 1437, CG- 10 AE 2892, CG- 07 8659 को जप्त कर कुरुद थाने के सुपुर्द किया गया। ट्रैक्टरों से भी रेत चोरी जोरों पर... अंचल के कोलियारी,कलारतरई,अछोटा, तेंदुकोना आदि क्षेत्रों में भी गांव के कुछ लोगों की मिलीभगत से रोजाना 150-200 ट्रैक्टर अवैध रेत निकासी के समाचार है।आछोटा पुल से इसका नजारा देखा जा सकता हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें