नटवर गोपीकृष्ण राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नृत्य नंदलाल महोत्सव-2026 में : संगीता कला अकादमी की प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान ~ आदिश्री ने हासिल किया " नंदी पुरस्कार "
कथक नृत्य में आदिश्री ने हासिल किया ‘नंदी पुरस्कार’
नटवर गोपीकृष्ण राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नृत्य नंदलाल महोत्सव-2026 में संगीता कला अकादमी की प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
रायपुर(छत्तीसगढ़)/देवेन्द्र साहू। नटवर गोपीकृष्ण राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नृत्य नंदलाल महोत्सव-2026 में संगीता कला अकादमी की प्रतिभाशाली छात्रा आदिश्री ने कथक नृत्य की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ‘नंदी पुरस्कार’ हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, अकादमी की एक अन्य प्रतिभागी श्रिनिता को ‘हिख्यमयी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से अकादमी और कला जगत में हर्ष का माहौल है।राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन में पुरस्कार प्राप्त कर आदिश्री ने अपनी नृत्य प्रतिभा, साधना और कला के प्रति समर्पण का परिचय दिया। वहीं, श्रिनिता की उपलब्धि ने भी अकादमी की गौरवपूर्ण उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ा है।

इस सफलता के पीछे संगीता कला अकादमी की गुरु एवं मार्गदर्शक डॉ. संगीता कापसे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और कथक नृत्य के प्रति समर्पण ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा प्रतिष्ठित मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। आदिश्री और श्रिनिता की इस उपलब्धि को उनकी निरंतर मेहनत, लगन और गुरु के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। दोनों छात्राओं की सफलता ने यह साबित किया है कि समर्पण, नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन से कला के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कला प्रेमियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन