BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: घाट पर बगैर पचरी के खुले में नहाने ग्रामीण महिलाये मजबूर...

Admin

Sun, May 12, 2024

  घाट पर बगैर पचरी के खुले में नहाने ग्रामीण महिलाये मजबूर...  गणेश साहू मुरमुरा (गरियाबंद) 10 मई। आदिवासी विकासखंड छुरा के अंतिम छोर पर बसा ग्राम पंचायत मुरमुरा के वार्ड क्रमांक 01. 05 और 06 के रहवासी मूलभूत सुविधा तक को तरस रहे है। ज्ञात हो कि इस पंचायत में विगत तीन कार्यकाल से एक ही महिला सरपंच का कब्जा है बावजूद महिलाओं की निस्तारी की जगह पर गाँव के प्रमुख घाट (सरगी नाला) पर हनुमान मंदिर के पीछे की दुर्दशा इस चित्र से समझा जा सकता है। महिलाओं के नहाने के गाँव के इस प्रमुख घाट पर कचरे का ढेर तो है ही घास-फूस से पूरा घाट अटा पड़ा है जो स्वछता अभियान के प्रति पंचायत की उदासीनता की कहानी बयान कर रही है। इस घाट पर पंचायत और प्रशासन ने अनेको मांग के बावजूद भी अहाता(दीवार) युक्त पचरी तक का निर्माण नही करवाया गया हैं जिससे चलते महिलायें बगैर अहाते और पचरी के खुले में नहाने विवश है।वे गंदगी और बदबू से रोज दो-चार हो रहे है। उक्त पंचायत के सरपंच और सचिव को इस समस्या का बखूबी भान है बावजूद ग्रामीण महिलाओं को उनके वार्ड में मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित रखा जा रहा है जो कि निंदनीय तो है ही महिला सुरक्षा और आत्मसम्मान से खिलवाड़ भी है। पुनः इस समस्या के निदान की दिशा में उक्त तीनों वार्ड के रहवासी और खासकर महिलाओें ने शासन-प्रशासन व ग्राम पंचायत से इस प्रमुख घाट का जीर्णोधार कर शीघ्र ही आहता युक्त पचरी निर्माण की मांग की हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें