BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

गांवों में बदहाल बिजली व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश : कनिष्ठ यंत्री पर तत्काल कार्रवाई कर हटाने की मांग...

Deekay Thakur

Thu, Jul 23, 2026

बदहाल बिजली व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, कनिष्ठ यंत्री डी.के. ठाकुर पर कार्रवाई कर तत्काल हटाने की मांग – मुकेश भारती

फिंगेश्वर/राजिम। बासिन वितरण केंद्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। जनपद सदस्य पूजा मुकेश भारती के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने सहायक अभियंता, विद्युत विभाग फिंगेश्वर को ज्ञापन सौंपकर कनिष्ठ यंत्री डी.के. ठाकुर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तथा तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में खराब ट्रांसफॉर्मरों को समय पर नहीं बदला जा रहा है, बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण नहीं हो रहा है तथा किसानों और आम उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतें, ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन होने के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। जनपद सदस्य पूजा भारती ने बताया कि ग्राम पंचायत बकली के होटलपारा स्थित नए मोहल्ले में आज तक बिजली पोल एवं लाइन का विस्तार नहीं किया गया है, जिससे अनेक परिवार मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि बकली-रावड़ के बीच खेत में स्थित ट्रांसफॉर्मर के खराब होने पर मरम्मत कार्य में भारी दिक्कत आती है। इसे सड़क किनारे स्थानांतरित करने के लिए लगभग 20 किसानों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सुशासन तिहार में दिया गया था तथा विभाग द्वारा निर्धारित राशि भी जमा कराई जा चुकी है, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे किसानों में गहरा असंतोष है।

"जनता समय पर बिल दे, अधिकारी जवाबदेही से क्यों बचें?"

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मुकेश भारती ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं से समय पर पूरा बिल वसूलता है और भुगतान में थोड़ी भी देरी होने पर बिजली काटने में देर नहीं करता। ऐसे में जनता यह सवाल पूछ रही है कि जब उपभोक्ताओं पर नियम सख्ती से लागू होते हैं, तो अधिकारियों की जवाबदेही तय क्यों नहीं होती?

उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार और विभाग की जिम्मेदारी है। यदि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करेंगे तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को और तेज करेगी। उन्होंने मांग की कि कनिष्ठ यंत्री डी.के. ठाकुर के विरुद्ध विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारी की पदस्थापना सुनिश्चित की जाए।

पहले भी हुए विरोध, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

जनपद सदस्य रोशन डहरिया ने कहा कि संबंधित अधिकारी की कार्यशैली को लेकर पूर्व में भी बासिन, रावड़, बकली सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भी विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन अब तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जनआंदोलन की चेतावनी

जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और ज्ञापन पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन एवं विद्युत विभाग की होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें