BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: शास. प्राथमिक शाला भेंडरी - समर कैम्प चतुर्थ दिवस , क्लास में मिट्टी से खिलौने निर्माण के गुर सीखे बच्चे....

Admin

Sat, May 25, 2024
राजिम (गरियाबंद) 25 मई ।शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में संचालित पाँच दिवसीय समर कैम्प के चतुर्थ दिवस पर आज 25 मई को अतिथियों द्वारा भारतीय सविंधान के जनक बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था से सेवानिवृत्त हुए प्रधानपाठक योगानंद प्रसाद शर्मा थे।अध्यक्षता सरपंच मोहनलाल साहू ने की ।विशेष अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक लोहरसी दुलेश्वर सिन्हा, प्रधान पाठक चंद्रभूषण साहू पत्रकार उरेन्द्र साहू,उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति वेदलता गोस्वामी उपस्थित रहे।शिक्षक टीकूराम ध्रुव एवं योग प्रशिक्षिका मीनाक्षी ध्रुव द्वारा मेडिटेशन ,योग ,घ्यान ,आसन एव सरल व्यायाम के विभिन्न प्रकार को सरलता एवं सहजता पुर्वक करवाया गया।ततपश्चात मिट्टी से खिलौने निर्माण करने के कला से बच्चों को परिचित कराने रायपुरा रायपुर एवं ग्राम कुंडेल से पहुंचे माटी कला में दक्ष कुम्हार कैलाश चक्रधारी एवं गोवर्धन चक्रधारी द्वारा बच्चों को मिट्टी, इलेक्ट्रॉनिक चाक, से परिचित कराते हुए बच्चों के मनपसंद खिलौने बनाकर दिखाया गया ।आज समर कैम्प में उपस्थित लगभग 90 बच्चों, सरपंच,शिक्षक, ग्रामीणों को खिलौना बनाने प्रशिक्षित किया गया।माटी के खिलौने निर्माण को देखने पालक एवं बच्चे बहुत ही उत्साहित रहे।बच्चों के प्रिय खिलौना जाता,चुकी,पोरा, हड़िया,कुडेरा,गुल्लक, फ्लावर पाट, गमला,गैस,दिया,नादी,मटका, कलश, हाथी,गणेश,नदिया बैल,शिवलिंग, सिली सहित सैकड़ो की संख्या में विभिन्न खिलौने को इलेक्ट्रॉनिक चाक एवं हाथ से बनाकर दिखाया गया ।प्राचीन समय मे सभी घरों में मिट्टी के बर्तन से भोजन बनाया जाता उन सभी पात्र बर्तनों को बनाकर भी दिखाया गया ताकि बच्चे अपने पूर्वजों द्वारा उपयोग किये बर्तनों का बारे में जान सके। साथ चक्रधारी बंधुओं द्वारा मिट्टी के क्षेत्र में काम कर अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकते है।कार्यक्रम को संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा द्वारा सम्बोधित करते हुए आज के समर क्लास में मिट्टी कला से बच्चों को अवगत कराने के लिए आयोजक टीम को बधाई दिया गया कि आप बच्चों में छुपे हुए खिलौने बनाने के गुण को बाहर लाने मे योगदान दे रहे है।सरपंच मोहनलाल साहू भी शिक्षकों द्वारा बच्चों के प्रतिभा को आगे लाने किये जा रहे प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा कर विद्यालय एव बच्चों के विकास में हरसम्भव मदद देने आश्वत किया।ग्रामीण एवं बच्चे बहुत ही उत्सुकता एवं उमंग के साथ समर क्लास में स्वप्रेरणा से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे है।कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा किया गया। समर क्लास को सफल बनाने में निरंतर योगदान देने वालों में ,प्रधानपाठक द्वय चन्द्रभूषण साहू, भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक लालजी सिन्हा,टीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद, प्रदीप कुमार साहू का अमूल्य योगदान रहा। समर क्लास कार्यक्रम में सरपंच मोहन लाल साहू, योगानंद शर्मा,दुलेश्वर सिन्हा,उरेन्द्र साहू,तेजकुमार मांडले,रूपेश्वर साहू,भारत लाल साहू,अशोक साहू,चंद्रहास साहू,वेदलता गोस्वामी,सफुरा बाई साहू,शकुन बाई जोगी,बोधेश्वरी ध्रुव, चित्ररेखा यादव,तारा बाई साहू,मीनाक्षी ध्रुव,अंशु सिन्हा, गोदावरी साहू,भगवती साहू,रिद्धि ध्रुव,दिव्या साहू,गुंजा ध्रुव,लोकेश्वरी साहू,तेजस्वी, पायल,मेनका साहू सहित ग्रामीण जन एवं बालकेबिनेट के सदस्य सनत साहू पेशांत साहू,युवराज साहू, शिवाकुमार साहू,विकास,देवव्रत, करण ,मोहित साहू,तुषार सिन्हा, मेनका,चंचल, लक्ष्मी ,हेमलता, हर्षिता साहू,धानवी साहू,डाली ध्रुव शिखा साहू,ऋषभ, नितेश यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें