BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: माओवादी विरोधी अभियान: - पकड़े गये 41 लाख के 14 ईनामी माओवादी...

Admin

Mon, May 13, 2024
  बीजापुर (छत्तीसगढ़)।बीजापुर जिले में चलाएं जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की टीम अपने सर्च अभियान पर मुतवेंड़ी-पीड़िया की ओर निकली थी वापसी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा पीड़िया- मुतवेंड़ी के मध्य जंगल में विस्फोटक एवं माओवादी संगठन के प्रचार सामग्री के साथ 14 माओवादियों को टीम ने पकड़ा इनमें रेनू कोवासी मिलिट्री कंपनी नंबर 02 इनाम 8 लाख, मंगली अवलम गंगालूर एरिया कमेटी एससीएम ईनाम आठ लाख,विच्चेम उईका गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या एसीएम ईनाम 5 लाख, शर्मिला कुरसम गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या ईनाम 5 लाख, लक्ष्मी ताती गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या इनाम 5 लाख समेत 14 लोग थे, जिन पर कुल 41 लाख का इनाम घोषित है ।जितेंद्र यादव एसपी बीजापुर ने बताया कि पकड़े गए माओवादी मिलिट्री कंपनी नंबर 02 एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत थे। माओवादियों ने पूछताछ में बताया कि मार्ग में आईईडी ब्लास्ट करने के लिए चार नग टिफिन बम दो नग कुकर बम डेटोनेटर कार्डेक्स वायर जिलेटिन स्टिक एवं प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार गैंती फावड़ा सब्बल जो पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की मकसद से पीडिया- मुतवेंड़ीक मार्ग पर आईइडी प्लांट करने की योजना के मद्देनजर रखे गए थे ।पकड़े गये माओवादियों के विरुद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें